नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 18 दिन से धरने पर बैठीं महिलाओं को हटाने के लिए बुधवार को पुलिस रोशन बाग स्थित मंसूर अली पार्क पहुंची। लेकिन महिलाओं का विरोध देखते हुए पुलिस को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। वहीं, कौशांबी और प्रतापगढ़ में प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 

प्रयागराज (Uttar Pradesh). नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 18 दिन से धरने पर बैठीं महिलाओं को हटाने के लिए बुधवार को पुलिस रोशन बाग स्थित मंसूर अली पार्क पहुंची। लेकिन महिलाओं का विरोध देखते हुए पुलिस को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा। वहीं, कौशांबी और प्रतापगढ़ में प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहीन बाग की तरह प्रयागराज हो रहा है प्रदर्शन 
दिल्ली के शाहीन बाग की तरह प्रयागराज के पुराने शहर रोशन बाग स्थित मंसूर अली पार्क में 11 जनवरी को प्रदर्शन शुरू हुआ था। तब से यहां महिलाएं तिरंगा, बैनर व पोस्टरों के साथ सीएए को वापस लेने की मांग कर रही हैं। बुधवार को सीएम योगी के शहर में आने से पहले ही पार्क को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सीएए वापस नहीं होता है, उनका धरना खत्म नहीं होगा।

सीएए पर बवाल के बाद हुआ लाठीचार्ज
वहीं, कौशांबी में भी बुधवार को सीएए के विरोध में प्रदर्शन हुए। करारी कस्बे में बवाल की सूचना पर मंझनपुर सीओ सच्चिदानंद पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे झड़प करने पर उतारू हो गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने बैनर, पोस्टर व उनकी तख्तियां जब्त कर ली। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

प्रतापगढ़ में भी पुलिस ने भांजी लाठी
प्रतापगढ में भी सीएए व एनआरसी के विरोध में कुण्डा में सैकड़ों लोगों ने बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज हाइवे जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी उनसे ही उलझ गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को दौड़ाया। भगदड़ के दौरान एक सिपाही को चोट भी लगी। आरोप है कि प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी और देश विरोधी नारेबाजी कर रहे थे।