अमित शाह ने कहा कि जनमानस की स्मृति अल्प जीवी होती है। रामायण व महाभारत काल मे यूपी देश के पुननिर्माण के केंद्र में रहता था। एक दौर आया जब यूपी का स्तर गिरने लगा। यूपी बीमारू और पिछड़ा राज्य बन गया था। यहां भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश विकास के रास्ते पर वापस लौटा।

लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने लखनऊ में प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा यूपी को गौरवशाली, सलामत और सबसे शिक्षित राज्य बनाना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि जनमानस की स्मृति अल्प जीवी होती है। रामायण व महाभारत काल मे यूपी देश के पुननिर्माण के केंद्र में रहता था। एक दौर आया जब यूपी का स्तर गिरने लगा। यूपी बीमारू और पिछड़ा राज्य बन गया था। यहां भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश विकास के रास्ते पर वापस लौटा।

भाजपा जिस एजेंडे को लेकर निकली है, वो एजेंडा उत्तर प्रदेश को फिर से एक बार गौरवशाली बनाना, यूपी को फिर से एक बार सबसे समृद्ध राज्यों की सूची में ले जाना है। जब मोदी जी की सरकार 2014 में बनी उसके बाद ही उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का एक यज्ञ और यत्न दोनों शुरू हुए।

मोदी जी ने जो उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास किया, उस प्रयास में सबसे बड़ी बाधा उस समय की राज्य सरकार थी। सपा सरकार में सिर्फ लखनऊ और सैफई में बिजली आती थी। भाजपा सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में 24 घंटे बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे बिजली आती है।

उत्तर प्रदेश में 1.42 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मां गंगा पूरे देश की आस्था की केंद्र है। गंगा की गंदगी पूरी दुनिया के लिए हमारे समाज जीवन का परिचय कराने वाली है। गंगा सफाई का परिवर्तन हमने बहुत कम समय में किया है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की लचर परिस्थिति को भाजपा ने सुधारा है। 

हमने डकैती, खून, बलात्कार, अपहरण जैसे गुनाहों में 50% से लेकर 70% तक की कटौती की है। पहले कौन जाति है ये देखकर FIR दर्ज होती थी। धर्म विशेष के लोगों की FIR दर्ज नहीं होती थी। भाजपा की सरकार ने गुनाह क्या है वो देखकर FIR रजिस्टर करने की शुरुआत की। पूरे उत्तर प्रदेश के कानून और व्यवस्था में सुधार की नींव डालने का काम योगी सरकार ने किया है।

Ground Report: अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषी का आजमगढ़ कनेक्शन, समझिए पूरी कहानी