उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए 15 मार्च से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब भाजपा की दोबारा सरकार बनने के साथ ही विधान परिषद में भी उसे बहुमत मिल सकता है। अब भाजपा अपने हारे हुए दिग्गज नेताओं को इसके जरिए उच्च सदन भेज सकती है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी अब अगले लक्ष्य को भी पाने की जोरदार तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में नौ अप्रैल को विधान परिषद की 36 सीट के लिए मतदान होना है। दो चरणों में होने वाले मतदान का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा। इसके लिए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के बीच में सीधी टक्कर तय है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा को मिल सकती है बहुमत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी कमर कस ली है। दोनों ही दल उच्च सदन में अपना दबदबा कायम करने के लिए अधिक से अधिक सीटें जीतने के प्रयास में लगेंगे। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों के लिए 15 मार्च से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब भाजपा की दोबारा सरकार बनने के साथ ही विधान परिषद में भी उसे बहुमत मिल सकता है। अब भाजपा अपने हारे हुए दिग्गज नेताओं को इसके जरिए उच्च सदन भेज सकती है।

पूर्व में यह रहा था परिणाम
उत्तर प्रदेश में पहले विधान परिषद का यह चुनाव विधानसभा चुनाव के साथ ही करवाया जा रहा था, मगर बाद में इन चुनावों को स्थगित कर 15 मार्च से शुरू करने के आदेश जारी किए गए थे। सौ सीटों वाली विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की 36 सीटों में वर्ष 2016 के चुनाव में सपा की 31 सीटें आई थीं। इसमें दो सीटों पर पर बसपा जीती थी। रायबरेली से कांग्रेस के दिनेश प्रताप सिंहजीते थे। बनारस से बृजेश कुमार सिंहव गाजीपुर से विशाल सिंह चुने गए थे। दिनेश प्रताप सिंहबाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

पहले चरण में 30 व दूसरे चरण में छह सीटों के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होगा। पहले चरण का नामांकन 15 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा जबकि मतगणना 12 अप्रैल को होगी। दूसरे चरण में छह सीटों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू होंगे। 22 मार्च नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।