विहिप ने  कहा कि अयोध्या के रामजन्म भूमि विवाद मामले पर सुप्रिम कोर्ट के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की पीठ का आने वाला फैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए। 

बिजनौर: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय बंसल ने अयोध्या रामजन्म भूमि विवाद पर सुप्रिम कोर्ट के आने वाले फैसले को हार-जीत के तौर पर न लेने की अपील करते हुए कहा है कि इससे किसी को भी उन्माद में आने या निराश होने की जरूरत नहीं है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शांति बनाए रखने की अपील 

बंसल ने कहा कि अयोध्या के रामजन्म भूमि विवाद मामले पर सुप्रिम कोर्ट के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की पीठ का आने वाला फैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को चिढ़ाने वाली कोई बात या ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने विहिप की ओर से सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)