यूपी की योगी सरकार ने शनिवार देर शाम 12 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले कर दिए। रामपुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है। जबकि शगुन गौतम को रामपुर पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच यूपी लखनऊ, सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार लखनऊ, रवि जोसेफ को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ लखनऊ बनाया गया है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की योगी सरकार ने शनिवार देर शाम 12 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले कर दिए। रामपुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है। जबकि शगुन गौतम को रामपुर पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है। विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच यूपी लखनऊ, सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार लखनऊ, रवि जोसेफ को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ लखनऊ बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बनाए गए ज्योति नारायण
ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, एन रविंद्र को पुलिस महानिदेशक प्रोविजनिंग एवं बजट, विजय प्रकाश को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस यूपी, धर्मवीर को पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर को सेनानायक आठवीं बटालियन पीएसी मेरठ और सूर्यकांत त्रिपाठी को सेनानायक 44वीं बटालियन पीएससी मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

22 फरवरी को किए थे 5 आईपीएस के ट्रांसफर 
बता दें, 22 फरवरी को योगी सरकार ने 5 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। जिसमें मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर को DIG विशेष जांच प्रकोष्ठ, आईपीएस गौरव ग्रोवर को मथुरा के एसएसपी की कमान सौंपी गई थी। वहीं, आईपीएस मुनिराज को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया, जबकि आकाश कुलहरी को DIG पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया। इसके साथ ही विपिन मिश्रा को एसपी बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई।