बुधवार को आनंद स्वरुप गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा, योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है।

गाजीपुर (Uttar Pradesh). यूपी सरकार के राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा, कौन हैं प्रियंका गांधी? देश की राजनीति पर उनको बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वो वाड्रा जैसे गरीबों की जमीन लुटेरे की पत्नी हैं। उनकी भाषा तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी ज्यादा जहरीली है। पूरी कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान की भाषा बोलती है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को किया मजबूत
बुधवार को आनंद स्वरुप गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा, योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। इसी का नतीजा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कहीं कोई हिंसा नहीं हुई, जबकि बंगाल में भारी हिंसा हुई और कई लोगों ने जान गंवाई। 

माफ किया गया किसानों का करोड़ों रुपए का कर्ज 
उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी किसानों के आर्थिक स्तर को दोगुना करने में जुटे हैं। इसके लिए 36 हजार करोड़ रुपए का लोन भी माफ किया गया है। किसान सम्मान समृद्धि योजना ने यूपी में तीन करोड़ 57 हजार किसानों का लोन माफ किया। प्रदेश में उद्योग, सड़कों का जाल, बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय, अपराध पर अंकुश, पशु चारागाह समेत अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से काम हुआ है।