मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान झगड़ पड़े दो गुट, पथराव में कई घायल

बिहार के जहानाबाद में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को हवाई फायरिंग करके खदेड़ दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है।

Share this Video

जहानाबाद. मां दुर्गा की मूर्ति के विजर्सन के दौरान यहां दो गुटों में झपड़ हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। बुधवार रात से ही इलाके में तनाव बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को हवाई फायरिंग करके खदेड़ दिया। पूरे जिले को सील कर दिया गया है। झगड़े की शुरुआत बुधवार रात मां दुर्गा की प्रतिमा पर किसी शरारती तत्व द्वारा पत्थर फेंकने से हुई। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर नवीन कुमर और एसपी मनीष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू में किया। प्रशासन माहौल पर नजर बनाए हुए है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Related Video