Video: शिल्पा के घर आए बप्पा, राजकुंद्रा की गैरमौजूदगी में बेटे विवान ने ऐसे किया स्वागत, निभाई ये रस्म

वीडियो डेस्क। 10 सितंबर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी हो और बॉलीवुड की बात ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। बॉलीवुड सेलेब्स बहुत धूम-धाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। इसी क्रम में शिल्पा शेट्टी गणपति खरीदने लालबाग पहुंची जहां से उन्होंने गणपति की मूर्ति ली। वैसे तो शिल्पा हमेशा अपने पति के साथ गणपति की मूर्ति लेने आती हैं। 

/ Updated: Sep 09 2021, 01:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 10 सितंबर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी हो और बॉलीवुड की बात ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। बॉलीवुड सेलेब्स बहुत धूम-धाम से गणेश उत्सव मनाते हैं। इसी क्रम में शिल्पा शेट्टी गणपति खरीदने लालबाग पहुंची जहां से उन्होंने गणपति की मूर्ति ली। वैसे तो शिल्पा हमेशा अपने पति के साथ गणपति की मूर्ति लेने आती हैं। लेकिन इस बार पोर्नोग्राफी केस में फंसे होने की वजह से राजकुंद्रा इस उत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे। शिल्पा शेट्टी बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी पर पूजा करेंगी। मूर्ती खरीदते समय शिल्पा बेहद एक्साइटेड दिखीं। उन्होंने मास्क निकालकर मीडियाकर्मियों को कई पोज भी दिए। शिल्पा ने बप्पा की मूर्ति गाड़ी में रखी और फिर घर लेकर पहुंचीं। जहां घर पर नारियल फोड़कर गणपति का स्वागत किया गया। इस दौरान शिल्पा ने बेटे विवान से नारियल तोड़ने के लिए कहा लेकिन विवान से नारियल नहीं टूटा। जिसके बाद शिल्पा ने खुद नारियल तोड़ा और जयकारे लगाते हुए नंगे पांव गणपति अपने घर में विराजमान किए।