हिमेश रेशमियां के साथ गाना गाने वाली रानू की हुई बुरी हालत, कोरोना ने यूं बिगा़ड़ दी जिंदगी

वीडियो डेस्क। कभी रातों रात स्टार बनने वाली रानू मंडल आज फिर से उसी दुनिया में वापस जा चुकी हैं जहां से वे आई थीं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर लता मंगेश्कर का गाना गाकर रानू मंडल फेमस हुई थीं। हिमेश रेशमियां ने उनसे कई गाने गवाए। उनका गाना तेरी मेरी कहानी पिछले साल लोगों की जुबान पर था। हर तरफ रानू मंडल के चर्चे थे उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी। 

/ Updated: Oct 12 2020, 07:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कभी रातों रात स्टार बनने वाली रानू मंडल आज फिर से उसी दुनिया में वापस जा चुकी हैं जहां से वे आई थीं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन पर लता मंगेश्कर का गाना गाकर रानू मंडल फेमस हुई थीं। हिमेश रेशमियां ने उनसे कई गाने गवाए। उनका गाना तेरी मेरी कहानी पिछले साल लोगों की जुबान पर था। हर तरफ रानू मंडल के चर्चे थे उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी। लेकिन कुछ दिन बाद ये जादू खत्म हो गया। कोरोना से पस्त हुए देश में रानू मंडल भी पिस गईं। कोरोना के चलते उन्हें कोई काम नहीं मिला जिसकी वजह से वे आर्थिक तंगी से गुजर रहीं थीं। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने रिकॉर्ड किए थे। लेकिन अब इस साल उनके बारे में खबर है कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर अंधेरा छा गया है। कोरोना वायरस के चलते उनकी हालत खस्ता हो गई है। 'राणाघाट की लता' ने लोकप्रिय होने के बाद अपना पुराना घर छोड़ दिया था और एक नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन पैसे ना होने की वजह से अब वे फिर से उसी घर में वापस लौट गई हैं।