Video में देखें Anmol Ambani और Krisha Shah की शादी.... कैमरे में कैद हुई एक एक रस्म

वीडियो डेस्क। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक तक ने शिरकत की।  

Share this Video

वीडियो डेस्क। रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड कृशा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस ग्रैंड शादी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनीतिक तक ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर छाई इन फोटो में अनमोल और कृशा शाह शादी की रस्में निभाते दिखाई दे रहे हैं। ना सिर्फ शादी बल्कि सगाई, हल्दी मेहंदी और संगीत और चूड़ा पहनाने की रस्म का वीडियो भी सामने आया। इस ग्रैंड शादी के सेलिब्रेशन 2 3 दिन तक चले। शादी की डेकोरेशन इतनी खूबसूरत थी कि हर किसी की नजरें टिक गईं। वहीं नई नवेली दुल्हन का लिबाज देख आप भी हैरान रह जाएंगे। कृशा शाह ने लाल रंग का जोड़ा पहना था। जिस पर चांदी और रेशम से काम किया गया थी। लहंगा पर बारीक कढ़ाई की गई थी। शादी में अनमोल सिल्वर कलर की शेरवानी में दिखाई दिए। अंबानी के घर की नई दुल्हन को लोग आशीर्वाद भी दे रहे हैं। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं और बिजनेस की दुनिया के लोग भी दिखे। शादी में शामिल मेहमानों ने भी फोटो शेयर किए हैं। रीमा जैन, श्वेता और जया बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

Related Video