महाशिवरात्रि पर सुजैन खान ने ऋतिक के साथ किया जलाभिषेक, एक बोला, घर वापसी मुबारक हो सुजैन

बता दें कि ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे ऋहान और ऋदान हैं। हालांकि तलाक के बावजूद सुजैन अक्सर ऋतिक रोशन और बच्चों के साथ ही नजर आती हैं। 

/ Updated: Feb 21 2020, 07:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने भगवान शिव की उपासना की। ऋतिक रोशन भी एक्स वाइफ सुजैन खान और पूरी फैमिली के साथ पनवेल स्थित शिव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा की। इस दौरान सुजैन ने भी तांबे के लोटे से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुजैन को भगवान की पूजा करते देख सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- घर वापसी मुबारक हो सुजैन। वहीं एक और शख्स ने कहा- ये दोनों फिर से शादी क्यों नहीं कर लेते हैं। बता दें कि ऋतिक और सुजैन की शादी 2000 में हुई थी। शादी के 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे ऋहान और ऋदान हैं। हालांकि तलाक के बावजूद सुजैन अक्सर ऋतिक रोशन और बच्चों के साथ ही नजर आती हैं।