अंबानी की होली पार्टी में बीयर पीते दिखे प्रियंका चोपड़ा के पति, रंग में सराबोर हो खूब खेली होली

देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे। 

/ Updated: Mar 07 2020, 07:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने शुक्रवार को अपने ससुराल में होली पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी पहुंचे। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनास के साथ नजर आईं। इस दौरान रंगों में रंगे निक जोनास के हाथों में बीयर की बोतल नजर आई। इंग्लिश म्यूजिक के बीच निक जोनास बीच-बीच में ड्रिंक करते नजर आए। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी होली के रंगों में सराबोर दिखीं। पार्टी में प्रियंका और निक ने जमकर होली खेली। प्रियंका चोपड़ा ने ईशा की भाभी श्लोका पर पिचकारी से होली खेली। सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी के ससुराल में हुई होली पार्टी के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। प्रियंका और निक का वीडियो देख एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- भांग खाके फुल मूड में दिख रहे हैं निक जोनास।