घोड़े के साथ पत्तियां खाते दिखे सलमान, फॉर्महाउस में ऐसे काटने पड़ रहे दिन

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सलमान खान भी इन दिनों मुंबई से दूर अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में दिन काट रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Share this Video

मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सलमान खान भी इन दिनों मुंबई से दूर अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में दिन काट रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान अपने प्यारे घोड़े के साथ खुद भी हरी पत्तियां खाते दिख रहे हैं। सलमान एक बार घोड़े को पत्तियां खिलाते हैं और एक बार खुद खाते हैं। इस दौरान, उनके पीछे खड़ा एक शख्स हंसता हुआ नजर आ रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वैसे, इस वीडियो में हरी पत्तियां खाकर सलमान कहीं वेजेटेरियन बनने का संदेश तो नहीं दे रहे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान अब जल्द ही फिल्म राधे में नजर आएंगे। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। 

Related Video