मामूली नहीं है मोदी का ये साफा: कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर PM का किया सम्मान

बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े प्रचारक हैं। वो ताबड़तोड़ रैलियां भी कर रहे हैं। गुरुवार को पीएम पार्टी कैंडिडेट का प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र के पुणे में थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला, लेकिन ये रैली एक खास वजह से चर्चा में आ गई है। दरअसल, रैली में कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री को पहनाए गए साफे पर चर्चा हो रही है।

/ Updated: Oct 18 2019, 06:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई/पुणे. दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने में महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। चुनाव मैदान में सत्ता के लिए दो-दो हाथ कर रही पार्टियां पूरी ताकत से आखिरी कुछ घंटो में जनता को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी के दिग्गज नेता भी राज्यों में पहुंच रहे हैं और प्रचार में शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में  प्रधानमंत्री नरेंद्र सबसे बड़े प्रचारक हैं। वो ताबड़तोड़ रैलियां भी कर रहे हैं। गुरुवार को पीएम पार्टी कैंडिडेट का प्रचार करने के लिए महाराष्ट्र के पुणे में थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला, लेकिन ये रैली एक खास वजह से चर्चा में आ गई है। दरअसल, रैली में कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री को पहनाए गए साफे पर चर्चा हो रही है।

साफे पर सोने का काम
मराठी न्यूज चैनल "एबीपी माझा" ने इस बारे में एक रिपोर्ट की है। टीवी चैनल की जानकारी के मुताबिक पुणे में गुरुवार की रैली में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्हें साफा पहनाकर सम्मान दिया गया। ये साफा रेशम के कपड़े से बनाया गया है। साफे में सोने से कढ़ाई की गई है। पार्टी का चुनाव निशान कमल भी जगह-जगह लगाया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री के साफे पर पार्टी या दूसरे सोर्स की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वैसे मोदी देश में जहां भी जाते हैं कार्यकर्ता उनका जोरदार सम्मान करते हैं। स्थानीय परंपरा के मुताबिक उनका स्वागत किया जाता है।