Video: झारखंड में सियासी संकट के बीच मना जश्न, गले में मांदर बांध नेताओं ने किया डांस

झारखंड में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का माला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़ कर्मचारियों का अ‌भिवादन किया। इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम, बन्न गुप्ता, चंपई सोरेन आदि मौजूद रहे। पुरानी पेंशन बहाल करने के निर्णय के बाद जमकर जश्न मना।

/ Updated: Sep 02 2022, 11:45 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  कैबिनेट की मीटिंग में पुरानी पेंशन बहाल करने के निर्णय से सरकारी कर्मचारियो में हर्ष है। कैबिनेट की मीटिंग समाप्त होने के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिवालय कर्मियों ने जोरदार स्वागत किया। सचिवालय के कर्मचारियों ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का माला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़ कर्मचारियों का अ‌भिवादन किया। इस दौरान मंत्री आलमगीर आलम, बन्न गुप्ता, चंपई सोरेन आदि मौजूद रहे। पुरानी पेंशन बहाल करने के निर्णय के बाद सचिवालय के बाहर जमकर जश्न मना। सराकारी कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगा बधाई दी।
 बन्ना गुप्ता मांदर बजा खूब थिरके
कैबिनेट की मीटिंग के बाद सचिवालय के बाहर जश्न का माहौल था। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जश्न मनाने का अंदाज ही अलग थी। बन्ना गुप्ता ने मांदर बजाकर सरकारी कर्मचारियों के साथ जश्न मनाया। अपने गले में मांदर बांध वे मांदर की थाप पूर खूब थिरके भी। कर्मचारियों ने उन्हें भी फूल-मालाओं से लाद दिया। बन्ना गुप्ता ने मांदर बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उन्हें षड़यंत्रों की बलिबेदी और झूठो का पुलिंदा मुबारक, हमारे हिस्से में तो हमारी कौम की मोहब्बत है। ऐतिहासिक कैबिनेट की बैठक के बाद झारखंड की जनता के साथ जश्न। वहीं बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह यवाओं की सरकार है। किसी से डरने वाली नहीं है।