यहां बिल्डर ने नाले में कर रखा था अवैध कब्जा, डुप्लेक्स को तोड़ने पहुंचा प्रशासन

मध्य प्रदेश के जबलपुर  शहर में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भूमाफियाओं के मकड़जाल में फंसे पीड़ितों की शिकायतों पर गोहलपुर, अधारताल और संजीवनी नगर थाने में 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिला प्रशासन विजय नगर लमती में डुप्लेक्स तोड़ने पहुंचा। भूमाफिया प्रमोद जैन बिल्डर ने नाले में अवैध कब्जा कर रखा था।आधा दर्जन से अधिक डुप्लेक्स को तोड़ने प्रशासन पहुंचा। 

Related Video