पुलिस के डर से किचन की अलमारी में डिब्बो के पीछे छुपकर बैठा था कुख्यात क्रिमिनल

कोई कितना भी बड़ा 'तुर्रम खां' क्यों न हो, कानून से बड़ा नहीं हो सकता! यह वीडियो यही दिखाता है। अपने किचन के कवर्ड में डरके मारे घुसकर बैठे इस गुंडे पर 17 संगीन केस दर्ज हैं। लेकिन दरवाजे पर पुलिस को देखकर मानों हाथ-पर कांप उठे।
 

Share this Video

छिंदवाड़ा(मप्र). कानून के हाथ वाकई लंबे होते हैं! क्रिमिनल्स कहीं भी छुपते-छुपाते रहें, लेकिन बच नहीं सकते। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में भी यही देखने को मिला। खुद को पुलिस की गिरफ्त से बचाने यह गुंडा अपने किचन के कवर्ड में घुसकर बैठ गया था। लेकिन वो यह भूल गया कि पुलिस को ट्रेनिंग के दौरान ऐसे तमाम दांव-पेंचों से अच्छे से अवगत कराया जाता है। अरोपी मनिंदर सिंह उर्फ रिक्की खंडूजा पर एक हत्या सहित 17 संगीन केस दर्ज हैं। बुधवार तड़के पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी। इसकी भनक गुंडे को लग गई और वो अलमारी में जाकर बैठ गया। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। मनिंदर का नाम 2010 में जिले की गुंडा लिस्ट में शामिल किया गया था। एसपी मनोज राय ने बताया कि पुलिस ने सुबह 4 बजे घर पर दबिश दी थी। आरोपी अलमारी में डिब्बों के पीछे छुपकर बैठा था। पुलिस को देखकर आरोपी हाथ जोड़ने लगा। मनिंदर और उसके साथियों ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Related Video