मंदिर कैंपस में लड़की ने डांस करते हुए बनाया Video, वायरल होने के बाद हुआ विवाद... फिर जो हुआ...

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लड़की का नाम आरती साहू है जो इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर आरती के 2.5 लाख फॉओवर हैं। आरती ने छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर के कैंपस में एक डांस वीडियो बना अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लड़की का नाम आरती साहू है जो इंस्टाग्राम पर काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर आरती के 2.5 लाख फॉओवर हैं। आरती ने छतरपुर के जनराय टोरिया मंदिर के कैंपस में एक डांस वीडियो बना अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो अपलोड होते ही लड़की का वीडियो वायरल हो गया। लोग इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए वायरल कर रहे हैं। इस बात की जानकारी जनराय टोरिया मंदिर के महंत भगवान दास को लगी तो उन्होंने भी आपत्ति दर्ज कराते हुए लड़की के परिवार एवं लड़की को बुलाकर समझाइश दी। वहीं लड़की ने अपने वीडियो को डिलीट करते हुए माफी मांगी। लड़की ने अपने वीडियो में कहा कि हमारा उद्देश्य हिंदू धर्म या सनातन धर्म को बदनाम करना नहीं था। 

Related Video