VIDEO:आप MLA की गुहार- फेल हो गई दिल्ली सरकार, राष्ट्रपति शासन नहीं लगा तो सड़कें लाशों से पट जाएंगी

वीडियो डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की क्या स्थिति है उसे आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बयान से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिल्ली की सड़कें कोरोना से मरे लोगों की लाशों से पट जाएंगी। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की क्या स्थिति है उसे आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बयान से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिल्ली की सड़कें कोरोना से मरे लोगों की लाशों से पट जाएंगी। शोएब इकबाल ने कई वजह गिनाई और कहा कि दिल्ली सरकार फेल साबित हो रही है। शोएब इकबाल साल 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले तक कांग्रेस के साथ थे। उन्होने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। 'मैं दिल्ली की स्थिति से दुखी हूं। बहुत चिंतित हूं। मुझे नींद नहीं आ रही है। लोगों को ऑक्सीजन और दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मेरा दोस्त भी बीमार है। वह हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे ऑक्सीजन और वेंटिलेटर नहीं मिल रहा है। मेरे पास रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं है। मैं क्या करूं?'

Related Video