नागरिकता संशोधन बिल विरोध, 100 सेकेंड्स में देश की बड़ी खबरें

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से बांग्लादेश के विदेश मंत्री का अपना दौरा रद्द करने तक- बड़ी खबरें

Share this Video

वीडियो डेस्क। नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित असम और त्रिपुरा हैं। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके मद्देनजर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने गुरुवार को ऐन वक्त पर अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है. आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। दो करोड़ के टॉप बेस प्राइस में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के साथ दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रखा गया है। इस बेस प्राइस में कोई भी भारतीय नहीं है।

Related Video