30 साल बाद इस तरह तापमान में आई गिरावट, मौसम वैज्ञानिक ने बताई ये वजह

वीडियो डेस्क। उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आसपास के जिलों में बारिश के साथ ही शहर के ऊपर हल्के बादल छाए रहे। सुबह धुंध की चादर छाई रही। भोर में लोग उठे तो कुछ देर की रिमझिम बारिश से सड़कें भीगी हुई थी। दोपहर में भी मौसम ऐसा लग रहा था मानों शाम हो। आसमान में मंडरा रहे काले बादलों ने दोपहर बाद शहर के कुछ-कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी की। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आयी। सुबह और देर रात हवा के सम्पर्क में आने पर हल्की ठंडक का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन से आने वाले समय में बारिश हो सकती है।
 
Share this Video

Related Video