Video: वो क्षण जब लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने फहराया तिरंगा, देखें कैसा था पीएम मोदी का अंदाज

लाल किले की प्रचारी से पीएम मोदी ने 9वीं बार ध्वजारोहण किया। हवा में शान से लाल किले की प्राचीर से देश का मान तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया।  पीएम मोदी ने इस खास मौके पर खास पगड़ी पहनी है। 

/ Updated: Aug 15 2022, 09:33 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। सुबह 7 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री 9वीं बार देश को संबोधित कर रहे हैं। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरा देश इस पर्व को महापर्व की तरह मना रहा है। हमेशा की तरह पीएम मोदी ने सबसे पहले राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लालकिले की तरफ रवाना हुए तो गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। लाल किले की प्रचारी से पीएम मोदी ने 9वीं बार ध्वजारोहण किया। हवा में शान से लाल किले की प्राचीर से देश का मान तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया।  पीएम मोदी ने इस खास मौके पर खास पगड़ी पहनी है। उन्होंने तिरंगे के रंग से सराबोर सफेद रंग का साफा पहना है।