मोदी को नहीं झुका सके ट्रंपः भारत पर सिर्फ 15% टैरिफ कर सकता है अमेरिका

Share this Video

व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन करते हुए ट्रंप ने भारत के पीएम मोदी से फोन पर बात की उन्हें एक महान नेता और अपना दोस्त बताया। इसी के साथ उन्होंने यह भी बोला कि भारत रूस से तेल खरीदी कम करेगा और बाद में बंद करेगा। जल्दी ही अमेरिका भारत के टैरिफ कम करके 15-16 परसेंट कर सकता है। भारत द्वारा भी अमेरिका के कुछ कृषि उत्पाद जैसे सोयाबीन, मक्का जो कि नॉन GM यानी जेनेटिकली मोडिफाइड नहीं होंगे उनका इंपोर्ट बढ़ा सकता है, लेकिन फिलहाल अमेरिकी पनीर की खरीदी नहीं होगी। भारत अपने किसानों का हित का पूर्णतया ध्यान रखेगा। संभावना यह है कि जल्द ही भारत और अमेरिका के बीच में एक डील हो सकती है जिसमें अमेरिका भारत का टैरिफ कम कर सकता है। यह भारत के लिए एक बहुत ही पॉजिटिव खबर है। इन तमाम चीजों को लेकर विदेशी मामलों के जानकार अभिषेक खरे के द्वारा ज्यादा जानकारी साझा की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video