Delhi-NCR Pollution: सांस लेना मुश्किल? GRAP-1 लागू, जानें आपके शहर का हाल

Share this Video

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 22 अक्टूबर की सुबह दिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP के पहले चरण के तहत कदम उठाए गए हैं। दिल्ली का औसत AQI 226 रहा, जबकि नोएडा में यह 342 और गाजियाबाद में करीब 327 तक पहुंच गया। आनंद विहार, अक्षरधाम और राजधानी के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का असर दिखाई दे रहा है। आखिर GRAP-1 के तहत क्या कदम उठाए जाएंगे और आपके शहर की हवा कितनी खराब है? देखिए पूरी रिपोर्ट।

Related Video