
मस्जिद में Kiss पड़ा जान पर भारी, अब मां के जिंदा लौटने की राह देख रही 4 साल की बेटी
बांग्लादेश की स्वीटी अख्तर को सऊदी अरब में मौत की सजा दिए जाने की खबर से परिवार परेशान है। हैरानी की बात ये है कि स्वीटी के माता-पिता को अब तक बांग्लादेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2026 को स्वीटी अख्तर और नजरुल इस्लाम को सऊदी अरब में मृत्युदंड दिया गया। सऊदी गृह मंत्रालय के अनुसार, दोनों पर मक्का की एक मस्जिद में कथित तौर पर अनैतिक कृत्य (Kiss) करने का आरोप था। स्वीटी के पिता फजल मियां ने बेटी को सऊदी अरब भेजने के लिए चार साल पहले 1.5 लाख टका कर्ज लिया था। स्वीटी ने शुरुआत में पांच महीने तक घर पैसे भेजे, लेकिन बाद में परिवार को बताया कि उसे जेल में डाल दिया गया है। स्वीटी तलाकशुदा थी और उसकी 4 साल की बेटी है, जो अब भी अपनी मां के जिंदा लौटने का इंतजार कर रही है।