CAA और NRC का विरोध करते हुए उग्र हो गए प्रदर्शनकारी, पुलिस से करने लगे झड़प

 नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर देश के कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन अब भी जारी है। शुक्रवार यानी 14 फरवरी को चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस ने करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर देश के कई जगहों पर विरोध-प्रदर्शन अब भी जारी है। शुक्रवार यानी 14 फरवरी को चेन्नई में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प और हाथापाई हुई, जिसके बाद पुलिस ने करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया। चेन्नई के वाशरमैनपेट में एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारी प्रदर्शन कर रहे थे। यहां काफी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे और वे सीएए और एनआरसी के खिलाफ में नारे लगा रहे थे। पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर रही थी, जिसे प्रदर्शनकारी हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी झड़प हुई। 

Related Video