Video: जेएनयू के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, जानें विरोध की असली वजह

नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस समेत अन्य मांगों को लेकर जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच खबर आई है कि पुलिस और छात्रों के बीच जेएनयू दीक्षांत समारोह स्थल पर संघर्ष बढ़ता जा रहा है। पुलिस छात्रों को पीछे करने के लिए तमाम कोशिशें भी कर रही है। जिसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को पीछे करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया है। दरअसल, जेएनयू प्रशासन ने फीस में बढ़ोत्तरी करते हुए हॉस्टल में सिंगल रूम की फीस 10 रू से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही डबल रूम की फीस 20 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दी गई है। वहीं, मेस में वन टाइम रिफंडेबल मेस सिक्योरिटी राशि 5500 रुपए से 12 हजार रुपए कर दी गई है। जिसका जेएनयू के छात्र विरोध कर रहे है। 
 
Share this Video

Related Video