बेंगलुरू में 21 दिसंबर तक लगी रहेगी धारा 144, परिवहन और सरकारी कामकाज पर नहीं पड़ेगा असर

नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के चलते बेंगलुरू में 21 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। बेंगलुरू पुलिस ट्वीट इसकी जानकारी दी। हालांकि शहर में आम जनजीवन को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Share this Video

बेंगलुरू. नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के चलते बेंगलुरू में 21 दिसंबर तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। बेंगलुरू पुलिस ट्वीट इसकी जानकारी दी। हालांकि शहर में आम जनजीवन को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पूरे शहर में सभी कॉलेज, स्कूल और सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे। यातायात भी सामान्य रहेगा और लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक बसें चलती रहेंगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राज्य में CAA और NRC लागू करने के बाद किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए धारा 144 लगाई गई है।

Related Video