happy janmashtami: क्या आप जानते हैं दुर्योधन के समधी थे भगवान कृष्ण? जानें पूरा किस्सा

वीडियो डेस्क। महाभारत के काल में अनेक ऐसी घटना हुई जो सभी को अचंभित करती हैं। महाभारत के पात्र दुर्योधन भगावन श्री कृष्ण को पसंद नहीं करते थे। क्यों श्री कृष्ण पाण्डवों का साथ देते थे। दुर्योधन की एक पुत्री थी लक्ष्मणा जो भगवान श्री कृष्ण के पुत्र सांब से प्रेम करती थीं। सांब जामवंती और कृष्ण के पुत्र थे। दुर्योंधन ने अपनी बेटी के लिए स्वयंवर रचा लेकिन यादव परिवार के न्यौता नहीं दिया। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। महाभारत के काल में अनेक ऐसी घटना हुई जो सभी को अचंभित करती हैं। महाभारत के पात्र दुर्योधन भगावन श्री कृष्ण को पसंद नहीं करते थे। क्यों श्री कृष्ण पाण्डवों का साथ देते थे। दुर्योधन की एक पुत्री थी लक्ष्मणा जो भगवान श्री कृष्ण के पुत्र सांब से प्रेम करती थीं। सांब जामवंती और कृष्ण के पुत्र थे। दुर्योंधन ने अपनी बेटी के लिए स्वयंवर रचा लेकिन यादव परिवार के न्यौता नहीं दिया। जब ये बात सांब को पता चली तो सांब ने हस्तिनापुर पहुंचकर लक्ष्मणा का हरण कर लिया। लेकिन इससे पहले कि सांब द्वारिका पहुंचते कौरवों की सेना ने सांब को बंदी बना लिया। जब ये बात बलराम और कृष्ण को पता चली तो दोनों भाई हस्तिनापुर पहुंचे। दुर्योधन को समझाने का प्रयत्न किया लेकिन दुर्य़ोधन अपनी जिद पर अड़ा रहा। दुर्योधन बलराम का शिष्य था। बलराम को क्रोध आया और वे समस्त हस्तिनापुर को गंगा में डुबने के लिए चल पड़े। काफी मनुहार करने के बाद दुर्योधन माना और फिर लक्ष्मणा और सांब का विवाह किया गया। 

Related Video