14 साल की उम्र में दही-कचौड़ी बेच पेट पाल रहा बच्चा, लोगों ने देखा Video तो हुई आंख नम

वीडियो डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक बच्चे का है जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में ये बच्चा अपने परिवार का पेट पालने के लिए दही कचौड़ी बेचने को मजबूर है।  बच्चा अपने परिवार की मदद करने के लिए स्कूटी पर कचौड़ी बेचता है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद मणिनगर रेलवे स्टेशन के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक बच्चे का है जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। इतनी कम उम्र में ये बच्चा अपने परिवार का पेट पालने के लिए दही कचौड़ी बेचने को मजबूर है। बच्चा अपने परिवार की मदद करने के लिए स्कूटी पर कचौड़ी बेचता है। इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स भावुक हो रहे हैं। इस लड़के की मदद करने की अपील की जा रही है। फूड ब्लॉगर दोयश पथराबे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपने ठेले पर कचौड़ी बना रहा है और आस-पास के लोग उससे कचौड़ी लेकर खा रहे हैं। जब सोशल मीडिया पर इसकी कहानी और वीडियो वायरल हुआ तो लोग न सिर्फ इस बच्चे के जज्बे को सैल्यूट कर रहे हैं, बल्कि उसकी मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। 

Related Video