बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने लॉकडाउन में की शादी, घर की छत पर ही लिए सात फेरे, video

सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने शादी कर ली है। उन्होंने लॉकजाउन की वजह से ये शादी घर की छत पर ही की है। इनकी शादी में किसी भी तरह का कोई शोर शराबा नहीं था। इनका सारी रस्में बड़ी ही सादगी से की गई।

/ Updated: Apr 29 2020, 10:37 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने शादी कर ली है। उन्होंने लॉकजाउन की वजह से ये शादी घर की छत पर ही की है। इनकी शादी में किसी भी तरह का कोई शोर शराबा नहीं था। इनका सारी रस्में बड़ी ही सादगी से की गई। इसके साथ ही फंक्शन में बहुत कम लोग ही मौजदू थे। इतना ही नहीं पंडित ने भी मुंह पर मास्क पहना हुआ था। दरअसल, आशुतोष की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो घर की छत पर ही शादी की रस्में पूरी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। शादी के लाल जोड़े में आशुतोष की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें, आशुतोष 'बिग बॉस 2' और 'एमटीवी रोडीज 5' के विनर रह चुके हैं। आशुतोष ने अलीगढ़ की अर्पिता के साथ नोएडा सेक्टर-100 स्थित अपने घर पर शादी की। आशुतोष ने अपनी शादी में खर्च होने वाले पैसे पीएम केअर्स फंड में दिए हैं। शादी की डेट 26 अप्रैल को फिक्स की गई थी। उसी दिन ये शादी भी हुई। आशुतोष के फैंस उन्हें शादी की ढेरों बधाई दे रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से जहां कई शादियां टली हुई हैं। वहीं, आशुतोष ने डेट आगे खिसकाने की बजाय कम लोगों की मौजूदगी में बिना शोर शराबा किए सिंपल वेडिंग की।