अगर गलती से भंग हो गया है उपवास.... तो ना हों परेशान, सिर्फ इस उपाय से पूरा माना जाएगा टूटा हुआ व्रत

वीडियो डेस्क। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है।  मां दुर्गा की उपासना के इस महापर्व में नौ दिनों तक व्रत रखे जाते हैं। नवरात्रों के व्रत आध्यात्मिक और शारिरिक दोनों के लिए अच्छा है। इससे देवी तो प्रसन्न होती ही हैं। वहीं शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। लेकिन जिंदगी की भागदौड़ में  कई बार व्रत भूलवश भंग या टूट जाता है और व्रत दोष उत्पन्न होता है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। मां दुर्गा की उपासना के इस महापर्व में नौ दिनों तक व्रत रखे जाते हैं। नवरात्रों के व्रत आध्यात्मिक और शारिरिक दोनों के लिए अच्छा है। इससे देवी तो प्रसन्न होती ही हैं। वहीं शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। लेकिन जिंदगी की भागदौड़ में कई बार व्रत भूलवश भंग या टूट जाता है और व्रत दोष उत्पन्न होता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं ऐसे धर्म संकट से बचने के लिए भी शास्त्रों में नियमों का उल्लेख है। आइए जानते हैं कि व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए।
कहते हैं कि अगर भूल से कुछ होता है तो उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर व्रत खंडित हो गया है तो जिस देवी देवता का व्रत रखा उनसे मांफी मांगे। 
जिस देवी देवता का व्रत टूटा है उनको पंचामृत से स्नान कराएं चाहिए।अक्षत, फूलों और दीप नेवैद्य से पूजा करें। ध्यानमंत्र पढ़ें और क्षमा प्रार्थना करें। जिस देवी-देवता के का व्रत खंडित हुआ है उनके नाम का घर में हवन करें और दान पुण्य करके भी व्रत पूर्ण किया जा सकता है। 

Related Video