गेहूं और गुड़ का दान करना होता है सबसे शुभ, जानें अपनी राशि के अनुसार दान और उपाय

ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। इसीलिए कुंडली में इस ग्रह की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और परेशानियां बनी रहती हैं। यहां जानिए गुरुवार के लिए राशि अनुसार उपाय, जिनसे बुरा समय दूर हो सकता है। 

/ Updated: Jan 16 2020, 05:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य और धर्म का कारक माना जाता है। इसीलिए कुंडली में इस ग्रह की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होता है, उन्हें किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है और परेशानियां बनी रहती हैं। यहां जानिए गुरुवार के लिए राशि अनुसार उपाय, जिनसे बुरा समय दूर हो सकता है। 
1. मेष राशि के लोग गुरुवार को लाल फल का दान करेंगे तो शुभ फल मिल सकते हैं।
2. वृष राशि के लोग गुरुवार को सफेद वस्त्रों का दान किसी गरीब को करेंगे तो श्रेष्ठ फल मिल सकते हैं।
3. मिथुन राशि के लोग गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को हरी सब्जियों का दान करें।
4. कर्क राशि के लोग गुरुवार को किसी गरीब बच्चे को दूध का दान करें।
5. सिंह राशि वाले लोगों को गुरुवार को लाल वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
6. कन्या राशि के लोगों को मौसमी फलों का दान गुरुवार को करना चाहिए।
7. तुला राशि वाले गुरुवार के केले का दान करेंगे तो शुभ फल मिल सकते हैं।
8. वृश्चिक राशि के लोग गेहूं और गुड़ का दान का दान करेंगे तो शुभ रहेगा।
9. धनु राशि के लोग गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और केले के पौधे की पूजा करें।
10. मकर राशि के लोग किसी गरीब को जूते-चप्पल का दान करें।
11. कुंभ राशि के लोग किसी गरीब को काले कपड़े का दान करें।
12. मीन राशि के लोग चने की दाल का दान करें।