दाने-दाने को मोहताज बना आगरा के नामी पराठे वाले का परिवार, बेटे के इलाज के लिए दर-दर भटक रही माँ

आगरा के सबसे चर्चित और नामी पराठे वाले राम बाबू पराठा वालों की पत्नी सावित्री की जो कभी करोड़ो की संपत्ति की मालिक थी। आज दाने दाने को मोहताज है। हालात ये हो गए कि अब सावित्री देवी को एक मिलने वालों के यहां रह रहीं हैं। 
 

/ Updated: Mar 31 2022, 11:29 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

आगरा: कहते है किस्मत का खेल निराला होता है, कब किस को फर्श से अर्श पे और कब किस को अर्श से फर्श पर ले आये कोई नहीं जानता। कुछ ऐसा ही आगरा में देखने को मिला। जहां करोड़ो की संपत्ति की मालिक आज दाने दाने को मोहताज है और इलाज के लिए भी सरकारी अस्पताल के चक्कर लगाने पकड़ रहे हैं। 

दरसअल, आगरा के सबसे चर्चित और नामी पराठे वाले राम बाबू पराठा वालों की पत्नी सावित्री की जो कभी करोड़ो की संपत्ति की मालिक थी। आज दाने दाने को मोहताज है। हालात ये हो गए कि अब सावित्री देवी को एक मिलने वालों के यहां रह रहीं हैं। चोट लगने से घायल अपने बेटे का इलाज सरकारी अस्पताल में कराने को मजबूर हैं और खाने के लिए भी संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था का सहारा है।

रामबाबू पराठा वालो की मृत्यु होने के बाद उनके छोटे भाई ने पूरा कारोबार संभाल लिया और उनकी बात मानी जाए तो बंटबारे के दौरान उनकी भाभी का हिस्सा उन्हें दे दिया गया, लेकिन आज उनके पास कुछ है या नहीं उन्हें नहीं पता।