सीएम योगी ने विधिविधान से किए रामलला के दर्शन, हाल पूछने पर पुजारी ने दिया भावुक कर देने वाला जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मंदिरों में दर्शन-पूजन किया इसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बेगमपुरा स्थित दलित बसंती के आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया। 

Share this Video

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मंदिरों में दर्शन-पूजन किया इसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री बेगमपुरा स्थित दलित बसंती के आवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने मंत्रियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बसंती का परिवार निहाल दिखा और उनके अभिनंदन में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुख्यमंत्री जैसे ही बसंती के घर पहुंचे परिजनों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें भोजन कराया। घर के एक कमरे में मुख्यमंत्री के भोजन की व्यवस्था की गई थी। जमीन पर आसन लगाया गया था जिस पर मुख्यमंत्रियों ने अपने मंत्रियों संग बैठकर भोजन किया। उनके लिए भोजन में लौकी, आलू मटर व तोरई की सब्जी, दाल, चावल, रोटी बनाई गई थी। उन्हें रायता व देशी गाय के दूध से बनी खीर भी परोसी गई। मुख्यमंत्री ने बड़े ही चाव से खाना खाया और कहा कि खाना बहुत अच्छा बना है।

Related Video