लाठी टूटने तक मारता रहा पुलिस अफसर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पकड़कर घसीटा

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मी तब तक लाठी भांजते रहे जब तक लाठी टूट न गई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।

Share this Video

लखनऊ (Uttar Pradesh). उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मी तब तक लाठी भांजते रहे जब तक लाठी टूट न गई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी विधानसभा के सामने धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा, जब तक सीएम योगी रहेंगे तब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल सकता। वहीं, जीपीओ के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेध अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को घसीटकर धरनास्थल से हटाया गया। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.40 बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता ने दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार यानी 5 दिसंबर को उसे जलाया गया था, जिसमें उसका 90% शरीर झुलस गया था। मरते दम तक पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की बात कहती रही थी। मामले में पांचों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है।

Related Video