बागपत में बैंड-बाजे के साथ निकाली गई भगवान महावीर की शोभायात्रा, जगह जगह प्रसाद वितरण के साथ हुई पुष्पवर्षा

बागपत में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में जैन धर्म नगरी बड़ौत में बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पार्श्वनाथ जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के नेहरू रोड, मैन बाज़ार, महावीर स्वामी मार्ग से होती हुई पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

/ Updated: Apr 14 2022, 05:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बागपत में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर महोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में जैन धर्म नगरी बड़ौत में बैंड बाजो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पार्श्वनाथ जैन मंदिर से शुरू होकर नगर के नेहरू रोड, मैन बाज़ार, महावीर स्वामी मार्ग से होती हुई पार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने जगह जगह पर प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही नगर के लोगों ने भी अपनी-अपनी छतों से शोभायात्रा पर फूल बरसाए। यात्रा के दौरान मनोरम झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया।यात्रा मन्दिर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के पाण्डुकक्षिला मैदान में पहुंची।

यहां भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद यह शोभायात्रा भगवान महावीर मार्ग, कैनाल रोड, नेहरू रोड होते हुए मन्दिर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा से पहले बोलियों का कार्यक्रम हुआ। रथ में भगवान को लेकर बैठने से लेकर चंवर ढुलाने, सारथी, सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र आदि की बोलियों में श्रद्धालुओं के बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।