यूक्रेन में फंसे बच्चों की दास्तां बताते हुए रोने लगी मां, दर्द सुन छलक जाएंगे आपके भी आंसू

वीडियो डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच कई देशों के लोग वहां फंसे हुए हैं।  यूक्रेन ने सुरक्षा के मद्देनजर विमानों के लिए अपने हवाई यात्राएं बंद हो गई है। जिसके बाद वहां कई छात्र समेत भारतीय फंसे हुए हैं। कानपुर के भी रहने वाले कई छात्र-छात्राओं की फंसे होने की जानकारी मिल रही है। जिसमें सूटर निवासी विनोद यादव के दो बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच कई देशों के लोग वहां फंसे हुए हैं। यूक्रेन ने सुरक्षा के मद्देनजर विमानों के लिए अपने हवाई यात्राएं बंद हो गई है। जिसके बाद वहां कई छात्र समेत भारतीय फंसे हुए हैं। कानपुर के भी रहने वाले कई छात्र-छात्राओं की फंसे होने की जानकारी मिल रही है। जिसमें सूटर निवासी विनोद यादव के दो बच्चे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। पिता विनोद यादव ने बताया है कि नेशनल खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी के होस्टल नंबर 5 में है। अक्षरा और आरव कुमार दोनों सेकंड ईयर के फोर्थ सेमेस्टर में है। इस समय होस्टल के बेसमेंट में सुरक्षा के तौर पर रख दिया गया है। शाम को 8:00 बजे तक बच्चों से बात हुई है। दोनों सुरक्षित हैं बच्चों से बातचीत में बताया है कि उन लोगों को अंदर ही रोक दिया गया है बाहर निकलना मना है। दोपहर में खाना मिला था लेकिन शाम का खाने का अभी तक कुछ पता नहीं है अपने पास जो नाश्ता ले गए थे। उसी से काम चल रहा है अभी तक इंडियन गवर्नमेंट और लोकल प्रशासन की तरफ से किसी ने संपर्क नहीं किया गया। वहीं पूरा परिवार भारत सरकार से आस लगाए है कि उनके बच्चे को सुरक्षित जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए। हालांकि अभी तक इंडियन एबेंसी से कोई मदद न मिलने पर परिवार बात परिजन बता रहा है।

Related Video