देखने लायक था यूपी का यह ऐतिहासिक समारोह, 3 फीट की दुल्हन ने 3.5 फीट के दूल्हे संग की शादी

 संभल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शादियों के सीजन के बीच लोगों की पसंद की वजह बना हुआ है।

/ Updated: May 16 2022, 07:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

संभल: उत्तर प्रदेश के जिले संभल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। शादियों के सीजन के बीच लोगों की पसंद की वजह बना हुआ है। हर दिन सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। शहर के चमन सराय के मोहम्मद रेहान जिनकी उम्र 40 वर्षीय है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि लंबाई में सिर्फ साढ़े तीन फिट है। इन्होंने अपनी शादी में जमकर डांस किया जिसका वीडियो देखकर लोग प्रेरणा भी ले सकते है।

दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए किया डांस
शहर के चमन सराय के मोहम्मद रेहान जिनकी लंबाई साढ़े तीन फिट है। रेहान भी कई सालों से अपनी शादी का इंतजार जो अब पूरी हो गया है। संभल में रहने वाले रेहान की शादी रामपुर के शाहबाद में तीन फीट की लड़की से शनिवार को बड़ी धूमधाम से हुई। जिसके बाद से रविवार को रेहान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन फिट के रेहान अपनी नई नवेली दुल्हन तहसीन जहां को इम्प्रेस करने के लिए जमकर डांस करते नजर आ रहे है।

दूल्हे दूल्हन के साथ खिंचवा रहे फोटो
आपको बता दें कि रामपुर जनपद के शाहबाद की रहने वाली तीन फिट की लड़की तहसीन जहां की शादी संभल के रेहान के साथ हुई है। इससे पहले रेहान ने बताया कि आज के दिन को बहुत खुशी वाला है। लोग सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से शादी की बधाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर इस अनोखी शादी में शामिल हुए लोग दूल्हे रेहान और दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे है। साथ ही वीडियो बना रहे है। कद रेहान का जरूर छोटा है लेकिन हौसले उतने ही बुलंद। चमन सराय के रहने वाले मोहम्मद रेहान बॉडी बिल्डिंग भी करते हैं।