उन्नाव में रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा, गाजेबाजे की धुन पर नाचते दिखे श्रद्धालु

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे में राम नवमी के उपलक्ष में भव्य जवारा शोभायात्रा निकाली गई। पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता एवं भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी ने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कस्बे के सीतलगंज स्थित मां आनंदेश्वरी मंदिर से किया।

/ Updated: Apr 10 2022, 07:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे में राम नवमी के उपलक्ष में भव्य जवारा शोभायात्रा निकाली गई। पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता एवं भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी ने प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कस्बे के सीतलगंज स्थित मां आनंदेश्वरी मंदिर से किया। भव्य जवारा शोभा यात्रा में भगवान राम लक्ष्मण और सीता मां की झांकी सहित गाजे-बाजे के साथ साथ हाथी घोड़े और भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब मौजूद रहा। शोभा यात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः मां आनंदेश्वरी मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ।

कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने भंडारे की व्यवस्था करी और भव्य जवारा शोभायात्रा को रोक रोक कर भगवान राम लक्ष्मण सीता की आरती उतारी। यात्रा में प्रमुख रूप से पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता, भाजपा नेता उत्तम चंद्र लोधी, संजय शुक्ला, भाजपा जिला मंत्री डॉ० रजनीश वर्मा, भाजपा पुरवा मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, जय शंकर पांडे, विमल द्विवेदी, सभासद अंकित साहू, अंकित बजाज, संतोष तिवारी, पवन तिवारी, अनिकेत गुप्ता, रोहन त्रिपाठी, अनुज पांडे, नितिन साहू, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप शर्मा, शुभम त्रिवेदी लाभम त्रिर्वेदी सहित कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता, अमित सोनी, गोली बाजपेई सहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।