महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक हुई यूपी पुलिस, स्कूल-कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान

यूपी के जिले मथुरा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमिय टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस स्कूल-कॉलेजों के बाहर जाकर छात्राओं को इसका महत्व समझा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो चुकी है। 

/ Updated: Apr 26 2022, 05:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: उत्तर प्रदेश के जिले मथुरा में स्कूल और कॉलेजों पर छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों पर एंटी रोमियों टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। कॉलेजों के पास घूम रहे छात्र और छात्राओं को भी जागरूक किया। एंटी रोमियों की टीम ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में फसने पर किस नम्बर को डायल करें इसकी जानकारी भी एंटी रोमियों टीम ने दी। 

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए एंटी रोमियो टीम का दोबारा गठन करने के साथ ही पुलिस को महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध के लिए महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और उन्हें जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। 

एंटी रोमियो टीम और पुलिस द्वारा जनपद के बीएसए कॉलेज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी और किसी भी विषम परिस्थिति में वह किस तरह से पुलिस की सहायता ले सकती हैं, इसके बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

एसआई ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एसआई अलका रानी ने बताया कि हमारे द्वारा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है। जिन क्षेत्र में महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है, वहां महिलाओं पर पुलिस निगाह बनाकर रखती है। पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देती है। इसके साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, उन्हें महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने भी एंटी रोमियो टीम के द्वारा बताए गए नियमों को समझा। 

Read more Articles on