वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, गार्ड ऑफ ऑनर से हुए सम्मानित... सुनिए काशी के लिए क्या कहा?

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से उप मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस के लिए निकल गए। सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। 

/ Updated: Apr 29 2022, 12:19 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से उप मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस के लिए निकल गए। सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान डीएम कौशल राज शर्मा, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे, डीसीपी वरुणा जोन आदित्य लांग्हे भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार काशी को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने का काम कर रही है। लोगों के कल्याण के लिए जो भी कर सकती है सरकार वो सब करेगी। आपको बता दें, इसके पहले वाराणसी दौरे पर उप मुख्यमंत्री ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की थी। उप मुख्यमंत्री के ही निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाएं शुरु की गई है।