जानिए किस दिन होगा योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, इकाना स्टेडियम में तैयारियां शुरू

योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं। यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। 

/ Updated: Mar 17 2022, 12:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी 2.0 मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 21 मार्च यानी सोमवार को हो सकता है। इसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू कर दी है। शासन स्तर के अफसरों ने बुधवार को इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। 

इस बीच दिल्ली में योगी 2.0 मंत्रिमंडल के लिए नामों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शीर्ष नेतृत्व ने मंथन शुरू कर दिया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल पहुंच गए हैं। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी, जिसमें मंत्रियों के नाम फाइनल होंगे। 

3 डिप्टी CM और चार दर्जन मंत्री की संभावना
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने लगे हैं। यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। 

Read more Articles on