करणी सेना के उपाध्यक्ष ने ज्ञानवापी को लेकर कही बड़ी बात, बोले- सर्वे में हिंदू मंदिर होने की हो चुकी पुष्टि

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश सिंह कटार गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से काम कर रहे हैं वह मॉडल पूरे देश में लागू हो। करणी सेना उनके समर्थन में है। हम हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। 

/ Updated: Aug 05 2022, 12:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश सिंह कटार गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह से काम कर रहे हैं वह मॉडल पूरे देश में लागू हो। करणी सेना उनके समर्थन में है। बीजेपी हिंदुत्व का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने विपक्ष के महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर कहा कि हमारे देश का रेपो रेट बढ़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपए की अहमियत बढ़ी है। फिर भी, विपक्ष महंगाई-महंगाई करता है तो करने दें। श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की हालत देख लें। अगर जनता अपना स्नेह नहीं लुटाती तो पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार कैसे बनाती।

योगेश सिंह कटार ने कहा कि राजस्थान की जो मौजूदा सरकार है वह मुसलमानों का सबसे ज्यादा सपोर्ट करती है। इसका नतीजा आने वाले समय में देखने को मिलेगा कि करणी सेना वहां क्या कर सकती है। वहां सबसे ज्यादा मंदिर तोड़े गए हैं। हम तो यह मानते हैं कि वहां की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है। यूपी में जो मंदिर टूटे हैं वह व्यवस्थाओं के लिए टूटे हैं। अब श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को ही देख लें, यहां कितने व्यवस्थित तरीके से पुरानी धरोहरों को भी सहेजा गया है। हम हिंदुत्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इतिहास के साथ छेड़छाड़ भी हमें बर्दाश्त नहीं है।

Read more Articles on