स्टेज पर डांसर के कदम रुके..आवाज आई गोली चल जाएगी, इतना कहते ही मार दी गोली

यूपी के चित्रकूट में एक सिरफिरे ने डांस बंद करने पर महिला को के चेहरे पर गोली मार दी। घटना मऊ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की है। यहां बीते एक दिसंबर को प्रधान की बेटी की शादी थी। समारोह में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। जिसमें कुछ महिला डांसर भी थीं। देर रात तक डांस चलता रहा।

Share this Video

चित्रकूट (Uttar Pradesh). यूपी के चित्रकूट में एक सिरफिरे ने डांस बंद करने पर महिला को के चेहरे पर गोली मार दी। घटना मऊ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की है। यहां बीते एक दिसंबर को प्रधान की बेटी की शादी थी। समारोह में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा बुलाया गया था। जिसमें कुछ महिला डांसर भी थीं। देर रात तक डांस चलता रहा। लेकिन जैसे ही महिलाओं ने डांस करना बंद किया वैसे ही एक सिरफिरे ने उसके चेहरे पर गोली मार दी। महिला को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डांसर के नाचना बंद करने पर एक व्यक्ति कह रहा है- गोली चल जाएगी। उसका समर्थन करते हुए दूसरा व्यक्ति कहता है- सुधीर भैया आप गोली चला ही दो। इसके बाद डांसर को गोली मार दी गई। गोली उसके चेहरे पर लगी। पुलिस अधिकारी अंकित मित्तल ने कहा- फायरिंग के समय दूल्हे के मामा मिथिलेश और अखिलेश भी मंच पर मौजूद थे। छर्रे लगने से ये दोनों भी घायल हो गए। ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों में से किसी ने युवती को गोली मारी। दूल्हे के मामा राम प्रताप ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।

Related Video