इंडोनेशिया में लगे आग ने वहां का जनजीवन तबाह कर दिया है। इस आग ने ना सिर्फ लोगों को बल्कि वहां रहने वाले जानवरों का भी जीना मुहाल कर दिया है। 

इंडोनेशिया: यहां के जंगलों में भीषण आग लगी है। इस आग के धुंए ने दूर-दूर तक लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों को स्मॉग से बचाने के लिए मलेशिया सरकार ने 50 लाख मास्क बांटे हैं। पिछले कुछ दिनों में आग ने और भीषण रूप ले लिया है। अभी तक आग के कारण 9.30 लाख हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं। इसे बुझाने में 10 हजार से ज्यादा अग्निशमन कर्मी लगे हुए हैं। वहीं आग के कारण यहां की हवा प्रदूषित हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग के कारण लोगों को तो सांस लेने में समस्या हो ही रही है। लेकिन इंडोनेशिया के जंगलों में रहने वाले जानवरों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ये जानवर जंगल में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। सोशल साइट्स पर आग से बुरी तरह जल गए विशालकाय अजगर की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विशालकाय अजगर जो बकरी को आसानी से निगल जाता है, उसकी बॉडी जलकर खाक हो गई। 

बता दें कि इंडोनेशिया केजंगल ऐसे कई जानवरों और प्राणियों का घर है। ये आग जंगल में खेती करने के लिए प्लॉट में लगाई गई आग के कारण लगी है। इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए इन मासूम जीव-जंतुओं की जान लेने में हिचक महसूस नहीं की। अब ये आग काफी भड़क चुकी है। 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस आग में जल चुके सांप के पूरे परिवार का वीडियो भी अपलोड किया है। इस वीडियो में कई अजगर आग के कारण जले दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर कई कमेंट्स किये हैं। बता दें कि अमेजन के जंगलों में लगी आग का भी कारण इंडोनेशिया जैसा ही था। लेकिन फिर भी लोग इससे सीख लेने को तैयार नहीं हो रहे।

View post on Instagram