24 साल की महिला ने अपने प्रेमी को रिश्ता पूरा होने के एक साल होने पर जिस तरीके से प्रपोज किया, उसकी तस्वीरें चीन की एक वेबसाइट चाइना प्रेस में सामने आई, जो अब वायरल हो रही हैं। 

चीन: प्यार में इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। अपने पार्टनर की ख़ुशी का ध्यान रखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला ने तो हर दायरा पार कर दिया। अपने प्रेमी के साथ एक साल पूरा होने का सेलिब्रेशन करते हुए महिला ने उसपर गिफ्ट्स की बौछार कर दी। उसने करोड़ों का गिफ्ट देते हुए प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर दी गिफ्ट्स की बौछार 
महिला ने अपने प्रेमी के साथ एक साल पूरी होने की ख़ुशी में उसके लिए सरप्राइज प्लान किया था। महिला ने उसे अकेले में मिलने बुलाया। जैसे ही शख्स वहां आया, महिला सफ़ेद रंग की वेडिंग गाउन पहनकर वहां आई। महिला ने उसके सामने बीएमडब्लू पेश की। और करोड़ों का बंगला भी गिफ्ट किया। इसके बाद एक बुके के साथ महिला ने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। 

शॉक्ड रह गया प्रेमी 
अपनी प्रेमिका से मिले इस गिफ्ट को देख एक बार के लिए शख्स को विश्वास नहीं हुआ। पहली बार में वो हैरान रह गया। लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि ये असलियत है, उसने तुरंत महिला को गले से लगा लिया। सोशल मीडिया पर इनके प्रपोजल की फोटोज शेयर हुई। इसके बाद लोगों ने उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।