ईरान की इंस्टाग्राम स्टार सहर तबर इससे पहले तब चर्चा में आई थी जब उसने एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखने के लिए एक के बाद एक प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चेहरा बिगाड़ लिया था। अब वो दुबारा चर्चा में है। इस बार वो सीधे जेल पहुंच गई है।  

ईरान: कई लोग अपनी प्राकृतिक सुंदरता से नाखुश रहते हैं। जहां कुछ लोग इसे बढ़ाने के लिए पार्लर के चक्कर लगाते हैं। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। वहीं कुछ लोग, जिनके पास पैसों की कमी नहीं होती, वो तो सर्जरी तक का सहारा ले लेते हैं। सुंदरता की ऐसी ही चाहत जगी ईरान की सहर तबर को। वो एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसी दिखना चाहती थी। इसके लिए उसने एक-दो नहीं, बल्कि 50 से ज्यादा सर्जरी करवाई। लेकिन इसका जो अंजाम सामने आया, वो काफी डरावना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खूबसूरत की जगह बन गई बदसूरत 
सहर अपने नेचुरल लुक से असंतुष्ट थी। उसे हमेशा एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली जैसा दिखना था। लेकिन इसके लिए उसने पागलपन का रास्ता चुना। एक के बाद एक उसने 50 सर्जरी करवा ली। इतनी सर्जरी के बाद उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। कहा जाता है कि सहर ने ख़ास डाइट के जरिये अपना वजन भी 40 किलो कम किया था।

अब हुई अरेस्ट 
जानकारी के मुताबिक, अब सहर को सांस्कृतिक अपराध और सामाजिक और नैतिक भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर भगवान की निंदा करने, हिंसा भड़काने, गलत ढंग से पैसे कमाने और युवाओं को भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। इसके बाद ईरान पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।