ऑस्टेलिया के एक रियल एस्टेट फर्म ने घर बेचने के लिए एक वीडियो शेयर किया। जिसे देखने के बाद लोग फर्म को गालियां देने लगे। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। 

ऑस्ट्रेलिया: आज के जमाने में जो दिखता है, वही बिकता है। शायद ऑस्ट्रलिया के एक रियल एस्टेट फर्म ने इस बात को काफी सीरियसली ले लिया और घर को बेचने के लिए ऐसा विज्ञापन बनाया जो वायरल ही हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑस्ट्रेलिया के इस फर्म ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एक वीडियो बनाया, जिसमें उनके द्वारा बनाए गए घर को दिखाया गया था। इस वीडियो में एक कपल के जरिये घर के अलग-अलग हिस्सों को दिखाया गया। लेकिन लोगों ने इस वीडियो में कुछ और ही देख लिया।

दरअसल, इस वीडियो में जिस कपल के जरिये घर को दिखाया जा रहा था, वो पूरे वीडियो में कई अश्लील हरकतें करते दिखाई दिए। इसपर लोगों ने फर्म को जमकर गालियां दी। 

कई लोगों ने वीडियो को भद्दा और अश्लील करार दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो देख कर कहा कि कोई भला इस घर को क्यों खरीदे? घर का किचन और बाथरूम बाहर से ही दिखाई देता है। दरअसल, इस घर के किचन और बाथरूम में दीवारों की जगह कांच लगाई गई है।

वीडियो के रिलीज होने के बाद लोगों ने इसे काफी ट्रोल किया और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया।