अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक लड़की के बॉयफ्रेंड की तरफ लड़की की मां ही अट्रैक्ट हो गई और उसने उसके साथ रिलेशन बनाना चाहा, लेकिन 22 साल के उस धोखेबाज प्रेमी को पकड़ लिया गया। 

हटके डेस्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक लड़की के बॉयफ्रेंड की तरफ लड़की की मां ही अट्रैक्ट हो गई और उसने उसके साथ रिलेशन बनाना चाहा, लेकिन 22 साल के उस धोखेबाज प्रेमी को पकड़ लिया गया। इस लड़के का नाम जैक है जो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है। वह ऐश्ले नाम की लड़की से प्यार करता था, पर बाद में ऐश्ले को लगा कि वह उसकी मां में ज्यादा इंटरेस्टेट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें फिर क्या हुआ
जब ऐश्ले की मां को लगा कि जैक उसमें इंटरेस्ट दिखा रहा है तो वह भी उसकी तरफ अट्रैक्ट हो गई और उसे प्यार भरे इशारे करने लगी। उसने जैक के साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। जैक ने भी उसे डर्टी टेक्स्ट मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद दोनों ने एयबन्ब में मिलने का फैसला किया। जैक बहुत एक्साइटेड था। वह पहले भी ऐश्ले की मां से मिल चुका था और दोनों एक-दूसरे के साथ इंटिमेट हुए थे। इसका अंदाज ऐश्ले को हो चुका था। उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। 

लिया यूट्यूब शो का सहारा
ऐश्ले यूट्यूब के साथ जुड़ कर काम कर रही थी। वह यह जान कर शॉक्ड थी कि उसका प्रेमी इतना बड़ा धोखेबाज है और उसकी मां से ही रिलेशन बनाना चाहता है। लेकिन इस बात से वह और भी ज्यादा दुखी थी कि इसके लिए पहल उसकी मां ने ही की थी।

मां और प्रेमी को बुलाया यूट्यूब शो में
ऐश्ले ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए यूट्यूब शो में आने के लिए राजी किया। इस बीच, उसकी मां और प्रेमी ने संबंध बनाने की पूरी तैयारी कर ली थी। वहां उसकी मां बहुत ही उत्तेजक ड्रेस में पहुंची। वे संबंध बनाने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने उस शो के दौरान ही इंटिमेसी दिखानी शुरू कर दी, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि उनकी गतिविधियों का वीडियो तैयार हो रहा है।

ऐश्ले की मां और जैक पार्क में गए
उस शो के बाद ऐश्ले की मां और जैक एक पार्क में गए और वहां एकांत देख कर एक-दूसरे के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। इधर, हिडन कैमरे में उनकी हर गतिविधि रिकॉर्ड हो रही थी। कुछ समय तक फ्लर्ट करने के बाद जब ऐश्ले की मां ने जैसे ही जैक के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा, उसकी बेटी वीडियो के साथ उनके सामने आ गई। यह देख कर दोनों मुंह छुपाने लगे। लेकिन उन्हें रंगे हाथों पकड़ा जा चुका था। इसके बाद ऐश्ले ने ऐसे धोखेबाज प्रेमी से संबंध तोड़ लिए। उसकी मां बेहद शर्मिंदा नजर आ रही थी।